नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे....-4

लिख लिख पाती भेजूं मैं अर्जी,

नहीं आओ तो तुम्हारी है मर्जी...-2

मेरा नहीं है कोई जोर, बताऔ कब आओगे,

नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे,

मुरली माखन चोर बताओ कब आओगे,

सखियों के चितचोर बताओ कब आओगे....

पागल कहे मुझे सारा जमाना,

मैं तो तुम पर हुआ दीवाना,

जैसे चंद्र चकोर, बताओ कब आओगे,

नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे....

दिन काटू तो रात कटे ना,

दिल पर मेरा जोर चले ना,

बधी प्रेम की डोर बताओ कब आओगे,

नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे....

डगमग डोले रही मेरी मैया,

तुम बिन गिरधार कौन खिवैया,

तेरे हाथ में मेरी डोर बताओ कब आओगे,

नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे,

सखियों के चितचोर बताओ कब आओगे....

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,

कर दो मेरे मन को उजागर,

मेरी सुनियो नंदकिशोर बताओ कब आओगे,

नटवर नंद किशोर बताओ कब आओगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।