खाटू के मंदिर में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे खाटू के मंदिर में,

तेरे खाटू के मंदिर में,

हो रही अमृत की बौछार,

तेरे खाटू के मंदिर में,

लगी है भक्तों भीड़ अपार ,

तेरे खाटू के मंदिर में………….

कोई लेके निशान रे आवे,

कोई जय जयकार लगावे,

कोई -2 आवे पेट पसार,

तेरे खाटु के मंदिर मे………….

कोई रंग गुलाल उड़ावे,

कोई भर पिचकारी लावे,

उड़ रही-2 इत्रर की फुहार,

तेरे खाटू के मंदिर में………….

कोई हार फुलो का लावे,

कोई चंदन थारे लगावे,

कोई-2 निरखे है सिंगार,

तेरी खाटू के मंदिर में……..

कोई खीर चूरमा लावे,

कोई छप्पन भोग लगावे,

कोई आंसू भेंट चढ़ाए,

तेरे खाटू के मंदिर में…………

तू बाबा शीश का दानी,

तेरी महिमा सब ने मानी,

देवता देख रहे हर साय,

तेरे खाटू के मंदिर में……….

दीपक संग टोनी आया,

जो मांगा तुझसे पाया,

भगत * का-2 होता बेड़ा पार,

तेरी खाटू के मंदिर……….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।