ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे,

आते रहे हो हर दम आते रहोगे,

ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे.....

तेरा भरोसा संवारिये तू ही एक हमारा है,

जब जब दुःख के दिन आये देता तू ही सहारा है,

चलाते रहो हो नैया चलाते रहोगे,

ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे....

जब से सजाई इस घर में श्याम तेरी तस्वीर को,

तूने सजाई हाथों से मेरी इस तक़दीर को,

सजाते रहे हो जीवन सजाते रहोगे,

ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे....

मेरा एक ठिकाना बस श्याम तेरा दरबार है,

याद हमें कर लेते हो ये तेरा उपकार है,

बुलाते रहो हो खाटू बुलाते रहोगे,

ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे....

जब जब भी बनवारी दिल मेरा घबराता है,

भगत तेरा ऐ श्याम धणी रो रो तुम्हे बुलाता है,

लगाते रहे हो गले से लगाते रहोगे,

ओ सांवरे दुःख से बचाते रहोगे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।