तुम रूठ गए जो मुझसे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम रूठ गए जो मुझसे क्या हाल हमारा होगा,

मेरे श्याम बिछड़ कर तुमसे एक पल ना गुज़ारा होगा....

मेरे सपनो की दुनिया तो तेरे दम से रौशन होती,

मेरे घर आँगन में तेरी कृपा की जलती ज्योति,

मैं रोज़ दिवाली मनाऊं जो तेरा सहारा होगा,

मेरे श्याम बिछड़ कर तुमसे एक पल ना गुज़ारा होगा....

मैंने सांसों की माला में तेरे नाम के मोती पिरोये,

तेरे रहमो करम पे नैना जाने कितनी बार भिगोये,

गुज़रेगा हंस कर जीवन जो साथ तुम्हारा होगा,

मेरे श्याम बिछड़ कर तुमसे एक पल ना गुज़ारा होगा....

पिछले जन्मो के मेरे सत्कर्मो का ये फल है,

मेरे दामन में खुशियों की अब होने लगी हलचल है,

तू चोखानी से रूठे हरगिज़ ना गवारा होगा,

मेरे श्याम बिछड़ कर तुमसे एक पल ना गुज़ारा होगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।