सावरियाँ आ जाता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरिया आ जाता है,

तुम दिल से पुकारो तो,

तुम दिल से पुकारो तो.....

खाटू का श्याम दातारी,

बाबा नीले का सवारी,

भक्तों की बिगड़ी बातें,

बाबा ने पल में सवारी,

तेरे पास आएगा,

तेरे प्रेम के वश होकर,

तेरा बन जाएगा,

तुम दिल से पुकारो तो....

जीवन की डोर बढ़ा दो,

बाबा को दुखड़े सुना दो,

शंका कोई जो तेरे मन में,

पहले उसे तुम हटा दो,

तुमको अपनाएगा,

तेरा प्रेमी बनकर ये,

तुझे गले लगाएगा,

तुम दिल से पुकारो तो....

बाबा ने थामी जो बाहें,

फूलों से महकेंगी राहें,

राधे जो श्याम श्याम जपते,

उनपे है श्याम की निगाहें,

सच है ये चोखानी,

तुझपे भी बाबा की,

होगी मेहरबानी,

तुम दिल से पुकारो तो....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।