आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका,

ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका....

आया हूँ तेरे द्वार पे मुझको संभालिये,

दर्शन की आस दिल में है खाली ना टालिए,

घबरा के दम ना तोड़ दे बीमार आपका,

ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका....

सजदा कबूल हो न हो दर पे पड़ा रहूँ,

मैं तो इस दरबार के सन्मुख खड़ा रहूँ,

जाऊं कहाँ मैं छोड़ के दरबार आपका,

ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका....

दास की है ये आरज़ू इक बार देख ले,

डाली से फूल टूट कर शायद न फिर खिले,

इक रोज़ छोड़ जाएंगे ये संसार आपका,

ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।