दाता तेरी आये याद

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दाता तेरी आये याद,

तू दर्श दिखा जाना,

प्रभु तेरी आये याद,

तू दर्श दिखा जाना....

तेरी आस लगा बैठा हूं,

तुझको मैं अपना बना बैठा हूं,

तुझे नमन करूं एक बार,

तू दाता आ जाना.....

भवसागर में फंसी है नइया,

कोई नहीं है मेरा खवैया,

मेरा कर दो बेड़ा पार,

प्रभु जी आ जाना,

प्रभु तेरी आये याद,

तू दाता आ जाना.....

आप भी आना साथ संगत ले आना,

संतों का आज मैंने दर्शन पाना,

तेरी याद सताए हर बार,

तू इक वारी आ जाना,

प्रभु तेरी आये याद,

तू इक वारी आ जाना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।