ये हमने सुना है तूँ भगवन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये हमने सुना है तू भगवन,

भक्तो को उधारा करता।।

मजधार में अटके लोगों को,

उस पार उतारा करता।।

कई जन्मों से में भटक रहा,

इस जन्म मरण के बन्धन में,

जब बारी मेरी आई तो,

क्यूँ मुझसे कनारा करता है।।

भटकों को राह बताता है,

अटको को पार लगाता है,

तूँ वांह पकड़ता है जो इस,

जीवन से हारा करता ।।

गीतकार/गायक-राजेन्द्र प्रसाद सोनी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।