बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे,

ऐसा कोई दूजा है द्वारा कहे जग सारा आके यहाँ रे,

बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे...

जी करता है इस नगरी की गलियों में रम जाऊं,

खाटू की पावन धरती पर दुनिया एक बसाऊं,

नित नए भजन सुनाऊँ श्याम को रिझाऊं आके यहाँ रे,

बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे...

तेरी शरण में जो भी आया उसको तू तारेगा,

तेरा भरोसा कर लिया जिसने वो कैसे हारेगा,

उसको मिल गया सहारा दिल से जो पुकारा आके यहाँ रे,

बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे....

अमृत का है कुंड यहाँ पर डुबकी जो भी लगाए,

तन पावन हो उस प्रेम का मन निर्मल हो जाए,

तेरे भजनो पे सब झूमे चरणों को है चूमे आके यहाँ रे,

बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे....

स्वर्ग सा आनंद मिलता यहाँ है तेरी कृपा बरसती,

इस मस्ती को पाने को है दुनिया सारी तरसती,

संजय भी है यहाँ आता शीश है झुकाता आके यहाँ रे,

बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।