श्याम सरकार सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम सरकार सांवरिया,

भगत के घर भी आ जाओ,

दीनबंधु कहाते हो,

मान मेरा बड़ा जाओ

श्याम सरकार सांवरिया………

सहारे से तेरे मेरा, मेरा परिवार पलता है,

तेरा ही नाम लेकर के, गुजरा मेरा चलता है,

और कुछ में नहीं मांगू, मुझे अपना बना जाओ,

श्याम सरकार सांवरिया…………

मैं निर्धन हूँ, मैं निर्बल हूँ, नही कुछ पास में मेरे,

जो आँसू आँख से निकले, समर्पित चरणों में तेरे,

यहाँ जो रूखा सूखा है, भोग इसका लगा जाओ,

श्याम सरकार सांवरिया…………

तेरे आधीन हूँ बाबा, एक बस तुझको ही मानू,

ज्ञान भक्ति हवन पूजा, ये सब कुछ में नही जानू,

तुम्ही आधार हूँ बाबा, गिरा हूँ मैं उठा जाओ,

श्याम सरकार सांवरिया…………

टेर सुनके तुम आओगे, मेरा विश्वास सच्चा है,

जमाने का भरोसा क्या, तेरा दीदार अच्छा है,

अरज सुन श्याम भूलन की, छवि अपनी दिखा जाओ,

श्याम सरकार सांवरिया…………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।