तेरे मन मंदिर में राम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कहाँ तू खोज रहा रे प्राणी ,

तेरे मन मन्दिर में राम l

नहीं अवध नहिं गोकुल में प्रभु ,

नहीं द्वारका धाम l

तेरे मन मन्दिर में राम l

कहाँ तू खोज रहा............

मन में तेरे मैल जमी है ,

अँखियन मोह की पट्टी पड़ी है ,

दीखत नाहीं राम l

तेरे मन मन्दिर में राम l

कहाँ तू खोज रहा............

एक बार तू प्रभु को भजले ,

मन निर्मल को जाए ,

धोले मन का मैल रे प्राणी ,

ले कर हरि का नाम l

तेरे मन मन्दिर में राम l

कहाँ तू खोज रहा............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।