मेरे मुरली वाले की हर बात निराली है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे मुरली वाले की हर बात निराली है,

कानो में कुंडल है मुखड़े पे लाली है।।

सरकार मेरी तुमसे दिल जबसे लगाया है,

तेरे तिरछे नैनो ने मेरा चैन चुराया है,

प्यारी सूरत उनकी जा लेने वाली है,

कानो में कुंडल है मुखड़े पे लाली है।।

ना जाने क्या उसने जादू कर डाला है,

जहाँ देखूं दिखता वो मेरा मुरलीवाला है,

मेरे जीवन में अब हर दिन ही दिवाली है,

कानो में कुंडल है मुखड़े पे लाली है।।

हर दिल में वो बसता जिससे मैं प्यार करूँ,

‘राजन’ सांवरिया का कैसे ऐतबार करूँ,

‘माहि’ देखा जाएगा जो प्रीत लगा ली है,

कानो में कुंडल है मुखड़े पे लाली है।।

मेरे मुरली वाले की हर बात निराली है,

कानो में कुंडल है मुखड़े पे लाली है।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।