ये दुनिया वाले श्याम मुझे मार ना डाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये दुनिया वाले श्याम मुझे मार ना डाले,

एक बार मुझे लो थाम ओ खाटू वाले,

ये दुनिया वाले श्याम मुझे मार ना डाले।

ज़िन्दगी ये तूने दी है तेरा अधिकार है,

जी रहा हूँ मैं घुट घुट कर साँसें भी लाचार हैं,

ये हो ना जाएँ जाम ओ खाटू वाले,

ये दुनियां वाले श्याम मुझे मार ना डाले।

ज़िन्दगी बनाने वाले ज़िन्दगी संवार दे,

जी ना पुंगा मणि बाबा साँसे तो उधार दे,

इतना सा कर दे काम ओ खाटू वाले,

ये दुनियां वाले श्याम मुझे मार ना डाले।

ज़िन्दगी ये मेरी बाबा आज शर्मसार है,

विक्की की लाज बाबा पड़ी तेरे द्वार है,

कहीं डूब ना जाए नाम ओ खाटू वाले,

ये दुनियां वाले श्याम मुझे मार ना डाले।

ये दुनिया वाले श्याम मुझे मार ना डाले,

एक बार मुझे लो थाम ओ खाटू वाले,

ये दुनिया वाले श्याम मुझे मार ना डाले।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।