अगला जन्म भी सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अगला जन्म भी सांवरे,

लिख ले अपने नाम,

बस इतनी कृपा रखना,

तेरा करता रहूं गुणगान

अगला जन्म भी सांवरे,

लिख ले अपने नाम।

तड़प रहा हूँ इस चाहत में,

ऐसी कृपा कर देना,

इस कृपा का दाम अगर हो,

मनचाहा वो ले लेना,

मैं खुद भी बिक जाऊँगा,

बदले में मेरे सरकार,

अगला जन्म भी सांवरे,

लिख ले अपने नाम।

मेरे काम का मोल भाव एक दिन,

मिलकर के हो जाए,

इस चक्कर में सांवरिया,

कम से कम दर्शन हो जाएँ,

इतना तो मुझ पे करना,

ऐ सांवरिया एहसान

अगला जन्म भी सांवरे,

लिख ले अपने नाम।

इस जनम जितने प्रेमी मुझको,

तेरे दरबार मिले

ये सारे प्रेमी हर जनम में,

मुझको यूँ हर बार मिले

रवि की इस अर्ज़ी को,

तुम कर लेना स्वीकार

अगला जन्म भी सांवरे,

लिख ले अपने नाम।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।