रखवाला मेरा खाटू वाला श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब जब हम पर विपदा आई कौन बना रखवाला,

मेरा खाटूवाला श्याम मेरा खाटूवाला॥

हर मुश्किल की घड़ियों में देता है ये ही दिखाई,

जब जब भी इसे पुकारा ये हर दम बना सहाई,

ठोकर खाने से ही पहले हाथ पकड़ने वाला,

मेरा खाटूवाला श्याम मेरा खाटूवाला....

घनघोर अँधेरा हो या तूफ़ान सी मुश्किल आये,

है संग कन्हाई मेरे दिल बिलकुल ना घबराये,

इस विश्वास की बाती मेरे मन में जलाने वाला,

मेरा खाटूवाला श्याम मेरा खाटूवाला....

जब बैरी बना ज़माना और रस्ता था अनजाना,

बस नाम श्याम का लेकर मुझको था बढ़ते जाना,

अंश मात्र कृपा से मेरा काम बनाने वाला,

मेरा खाटूवाला श्याम मेरा खाटूवाला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।