मीरा ने दिल मे श्याम का मंदिर बना लीया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मीरा ने दिल में श्याम का मंदिर बना लिया .

भक्ति ने मुझको श्याम की जोगन बना दिया

पूजा हैमैंने श्याम को

पूज़ुगी रात दिन

माथे पे जो लगे चन्दन बना लिया

मीरा ने दिल में श्याम का मंदिर बना लिया .

पागल भटकती मीरा ने

अब अपने श्याम को

एक तारा बना लिया कभी माला बना लिया

मीरा ने दिल में श्याम का मंदिर बना लिया .

गोकुल की अब हवाओं में

आने लगी सदा

मीरा ने अपनी भक्ति से भगवन को पा लिया

मीरा ने दिल में श्याम का मंदिर बना लिया .

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।