चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( एक दस्तक हुई दिल पर तेरे दीदार से,

हो गए हम तेरे देखा जो तूने प्यार से,

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा। )

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा,

बांध गया तुमसे श्याम बंधन ये गहरा मेरा,

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा.....

पहले खुद को लताएं वन की हम बनाएंगे,

आके खाटू में तेरे चरणों से लिपट जायेंगे,

हम पे पद जाए जो तेज नैनो को सुनेहरा तेरा,

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा.....

तुझसे लागि लगन हमारी अब ना छूटेगी,

प्रेम की डोर तेरी मेरी ना श्याम टूटेगी,

क्यूंकि दिल पे हमारे रहता है पहरा तेरा,

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा.....

पास में अपने राखी मैंने निशानी तेरी,

तब से होने लगी अमर हर कहानी मेरी,

सजाया चुन चुन के फूलों से ये सेहरा तेरा,

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा....

आज तक़दीर को हम अपनी आज़मायेंगे,

पाके धीरज दीवाना दिल को हम बनाएंगे,

अंजलि के लबों पे नाम है ठहरा तेरा,

चेहरे चेहरे में नज़र आये चेहरा तेरा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।