तेरी याद में मेरा दिल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी याद में मेरा दिल बेकरार हो रहा है,

कहां जा छुपे हो मोहन मेरा प्यार रो रहा है....

जब से लगाई प्रीति एक पल ना चैन पाया,

निर्मोही मेरे साजन तुम को तरस ना आया,

क्यों करके झूठा वादा ईमान खो रहा है....

तुझ बिन गुजारी मैंने जीवन की सुनी रातें,

चाहते हुए भी मोहन क्यों करना पाया बातें,

किस्मत पर मेरी मुझको यह मलाल हो रहा है....

अर्जी मेरी यह कान्हा बस एक झलक दिखा दो,

दर्शन की प्यासी अखियां मेरी प्यासे को बुझा दो,

रो रो के दिल यह मेरा बेजान हो रहा है....

तेरी याद में मेरा दिल बेकरार हो रहा है,

तेरी याद में मेरा दिल बेकरार हो रहा है,

कहां जा छुपे हो मोहन मेरा प्यार रो रहा है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।