भक्तों की लगी है कतार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी,

भक्तों की लगी है कतार दर्शन मैया कब दोगी....

टीका पहनाने तुमको आए

बिंदिया का रंग लाई लाल दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

झुमके तुमको पहनाने आए,

नथनी में नग है हजार दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

माला तुमको पहनाने आए,

फूलों का रंग लाल लाल दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

कंगन तुमको पहनाने आए,

मेहंदी का रंग लाई लाल दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

पायल तुमको पहनाने आए,

महावर का रंग लाल लाल दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

लहंगा तुमको पहनाने आए,

चुनरी का रंग लाल लाल दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

पूड़ी छोले खिलाने आए,

हलवे का रंग लाल लाल दर्शन मैया कब दोगी,

मंदिरों में आई है बहार दर्शन मैया कब दोगी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।