मां गुफा से बाहर आजा नवरात्रे तेरे आए हैं

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मां गुफा से बाहर आजा नवरात्रे तेरे आए हैं,

भक्तों को दर्शन दिखा जा नवरात्रे तेरे आए हैं.....

भक्तों ने तेरा भवन सजाया,

चौकी सजाई ज्योत जलाई,

ज्योति में दर्श दिखा जा नवरात्रे तेरे आए हैं.....

भक्तों ने तेरा चोला सजाया,

गोटा किनारी उसमें लगाया,

चुंदरी में दर्श दिखा जा नवरात्रे ‌तेरे आए हैं.....

भक्तों ने तेरी करी है कढ़ाई,

पार करो जगदंबे माई,

तू आंके भोग लगा जा नवरात्रे तेरे आए हैं.....

भक्तों ने तेरी की अरदासा,

पूरी करो मां सब की आशा,

मां नैनों की प्यास बुझा जा नवरात्रे तेरे आए हैं.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।