साँवरे सरकार सुन लो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे सरकार सुन लो,

हम तुम्हारे हो गए,

कर लिया दीदार जबसे,

हम तुम्हारे हो गए....

दुनिया ने धोखे दिए है,

दिया सहारा आपने,

हार तो जाता में कब का,

जीत दी है आपने,

रहता है तु साथ जबसे,

हम तुम्हारे हो गए,

साँवरे सरकार सुन लो,

हम तुम्हारे हो गए.....

जबसे आया हूँ मैं खाटू,

कमी रखी ना आपने,

मैने जो ना सोचा मोहन,

वो दिया है आपने,

सिर पे है ये हाथ जबसे,

हम तुम्हारे हो गए,

साँवरे सरकार सुन लो,

हम तुम्हारे हो गए.....

जो भी है जितना है बाबा,

सब दिया है आपने,

नाम ‘आशीष’ हो रहा है,

सब किया है आपने,

लिया मैने नाम जबसे,

हम तुम्हारे हो गए,

साँवरे सरकार सुन लो,

हम तुम्हारे हो गए......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।