मेरे सांवलिया सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवलिया सरकार,

कबसे खड़ा हूँ मैं तेरे द्वार,

नज़रे डालो मेरी सरकार,

देख लो ना प्रभु एक बार,

जब तक साँसें चलेंगी,

तेरे दर पे आऊंगा श्याम

मेरी हर सांस पे तेरा नाम,

लिखूंगा मैं श्याम.....

तुझसे लागी है ऐसी लगन,

ना देखूं तो जले है ये मन,

मैं अधूरा हूँ तेरे बिना,

जैसे दिल के बिना धड़कन,

जब तक साँसें चलेंगी,

तेरे दर पे आऊंगा श्याम

मेरी हर सांस पे तेरा नाम,

लिखूंगा मैं श्याम.....

जाने भटकता कहाँ दर बदर,

तूने संभाला मुझे इस कदर,

गुमनाम था मैं अंधेरों में श्याम,

तूने मुझको दिया अपना नाम,

जब तक साँसें चलेंगी,

तेरे दर पे आऊंगा श्याम

मेरी हर सांस पे तेरा नाम,

लिखूंगा मैं श्याम......

तू हारे का सहारा है श्याम,

डूबते का किनारा है श्याम

सोनू अनुराग तेरा है श्याम,

तेरे दर्शन का प्यासा है श्याम,

जब तक साँसें चलेंगी,

तेरे दर पे आऊंगा श्याम

मेरी हर सांस पे तेरा नाम,

लिखूंगा मैं श्याम.......

मेरे सांवलिया सरकार,

कबसे खड़ा हूँ मैं तेरे द्वार,

नज़रे डालो मेरी सरकार,

देख लो ना प्रभु एक बार,

जब तक साँसें चलेंगी,

तेरे दर पे आऊंगा श्याम

मेरी हर सांस पे तेरा नाम,

लिखूंगा मैं श्याम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।