मीरा विष का प्याला पी गई रे

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मीरा विष का,

प्याला पी गई रे,

राम नाम डोर पकड़ ने,

पार उतर गई रे,

पार उतर गयी रे,

मीरा पार उतर गई....

जहर कटोरा राणो भेजिया,

दीजो मीरा ने जाई,

भर चरणामृत पी गई रे,

आप जाणो गोपाल,

मीरा विष का…..

सर्प पिटारा राणा ने भेज्या,

दीजो मीरा ने जाई,

खोल पीटारों दखीयों रे,

निकल्यो नोसर हार,

मीरा विष का…..

शेर पिंजरा राणा ने भेज्या,

दीजो मीरा ने जाई,

खोल पीजरो देखीयो रे,

निकल्यो सालग राम,

मीरा विष का…..

हाथ जोड़कर करु वीणती,

सुण लिज्यो गोपाल,

बाई मीरा नै सतगुरु मीलीया,

हो गई वो निहाल,

मीरा विष का…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।