बाबोसा आ जाता है सामने

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - कुछ गीत लबो पे सजते है

जब दिल मेरा घबराता है,

मेरा बाबा दौड़ा आता है,

बाबोसा आ जाता है सामने....

मेरे जीवन में गमो ने, जब भी डाला डेरा है,

सुख का सूरज बनके बाबा, लाया नया सवेरा है,

जो इनके भरोसे चलते है,

ये उनके अंग संग में रहते है,

बाबोसा आ जाता है सामने

मेरा बाबा आ जाता है सामने.....

स्वार्थ के संसार मे बाबोसा तेरा सहारा है,

एक नही लाखो भक्तो का जीवन तूने संवारा है,

जब चिंता कोई सताती है,

कोई राह नजर नआती है,

बाबोसा आ जाता है सामने

मेरा बाबा आ जाता है सामने.....

जिसको सच्चे दिल से " दिलबर " बाबा पे एतबार है,

घर उनके बाबा की कृपा से, खुशियों का भंडार है ।

बाबोसा नाम ये प्यारा है,

शैलू ये सबका सहारा है,

बाबोसा आ जाता है सामने

मेरा बाबा आ जाता है सामने.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।