हमने अजमा लिया अपना बना लिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण मंत्र खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमने अजमा लिया अपना बना लिया,

इक बीज मंत्र से जो चाहा पा लिया,

चाहो तो तुम भी जप के देख लो,

ॐ श्री श्याम देवाय नमः

मुख से जो लेते यही मंत्र सुबह शाम है,

होते बिना व्याधा सारे भक्तों के काम है,

श्याम जी से बड़ा भक्तों श्याम जी का नाम है,

इसलिए दुनिया में गूंज रहा नाम है,

बोल खाटू नरेश की जय,

बोल हारे के सहारे की जय,

इसीलिए दुनिया में गूंज रहा नाम है,

ॐ श्री श्याम देवाय नमः

नानी बाई रो का भात भरा बनाके भाई है,

यारी अपने यार सुदामा से निभाई,

है द्रोपदी की लाज इसी नाम ने बचाई है,

सूर वीरा नरसी ने यही दिन गाई है,

ॐ श्री श्याम देवाय नमः

कलयुग में श्याम नाम ही अधारा है,

लीले का सवार बाबा हारे का सहारा,

है पंकज और प्रीतम को तेरा ही सहारा है,

बोलो सारे हाथ उठाके जय कारा है,

ॐ श्री श्याम देवाय नमः

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।