करो राम का सुमिरन

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

भव के सागर से तुझको वही पार करेगा,

एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,

करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन,

मन राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन......

है दो अक्षर का नाम ये पर नाम बड़ा अनमोल,

इन दो अक्षर को अपने मुख से शाम सुबह तू बोल,

सब कष्ट हरेगा तेरे उपकार करेगा,

एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,

करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन.....

जिसने भी किया है सच्चे मन से राम नाम का जाप,

ये राम नाम का जाप मिटाता उसका सब संताप,

अपने जीवन में इसको जो आधार करेगा,

एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,

करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन....

जब तक तन में साँस है करो राम नाम गुणगान,

प्रभु राम का नाम ही तेरा करेगा इस जग में कल्याण,

जीवन में खुशियों की तेरे भंडार भरेगा,

एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,

करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन.....

जाने कितनो को इसने भव से पार उतारा है,

तुझको भी पार लगा देगे ये सब का सहारा है,

तेरे मन की सारी ही ये पुकार सुनेगा,

एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,

करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।