नया साल आया है आज साथ ही मनाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नया साल आया है आज, साथ ही मनाएंगे,

झूमेंगे तेरे साथ, गाएंगे तेरे साथ, दर भी आएंगे॥

हमने करली है तैयारी, तेरे दर आने की,

बरसे मस्ती, तेरे दर पे, खुशी दर पे आने की,

तेरा करना है दीदार, दर तेरे आएंगे,

झूमेंगे तेरे साथ, गाएंगे तेरे साथ, दर भी आएंगे....

हर बार ये नया साल तेरे साथ मनाना है,

है तमन्ना, मेरे दिल में, हमको दर पे आना है,

रखना शरण में श्याम, मौज मनाएंगे,

झूमेंगे तेरे साथ, नाचेंगे तेरे साथ, खाटू आएंगे....

तेरे भजनों पे हम झूमे दुःख भूल जमाने के,

आये मस्ती, साथ दाता, फिर तुझे नचाने में,

हम दास तेरे है श्याम दर गाएंगे,

झूमेंगे तेरे साथ, नाचेंगे तेरे साथ, खाटू आएंगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।