आ गया तेरे दर पे बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ गया तेरे दर पे बाबा अब ना खाली जाऊँगा,

जाप मैं खाली लौट गया तो क्या मैं मुंह दिखलाऊंगा,

आ गया तेरे दर पे बाबा अब ना खाली जाऊँगा.....

कहते हैं मुझे लोग तू बाबा लखदातार कहता है,

सुनता है तू सबकी अर्ज़ी जो तेरे दर आता है,

मेरी बात तू रखना बाबा मुझपे कृपा कर देना,

आ गया तेरे दर पे बाबा अब ना खाली जाऊँगा.....

जो मैं खाली लौट गया तो दुनिया ताने मारेगी,

लोग हँसेंगे लोग कहेंगे क्या तेरी दातारी है,

गर तू बाबा ना देगा तो बोल कहाँ मैं जाऊँगा,

आ गया तेरे दर पे बाबा अब ना खाली जाऊँगा.....

मुझको ये विश्वास है बाबा मेरी झोली भर डोज,

मान रखोगे इस प्रेमी का मुझपे कृपा कर डोज,

लीले चढ़ के बाबा आओ मुझको गले लगा लो ना,

आ गया तेरे दर पे बाबा अब ना खाली जाऊँगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।