ऐ भोलेनाथ देना हमको भी सहारा

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

दिल ने तड़प कर आज ये भोले को पुकारा,

हम हो गया तुम्हारे और तू है हमारा,

अब पार लगा दो इसे या इसको डुबो दो,

निकला हूँ घर से लेकर तेरा ही सहारा।

ऐ भोलेनाथ देना हमको भी सहारा,

वो चला बोलता कांवरिया,

बम बम का ये नारा।

डंका तुम्हारे नाम का बजता है जहाँ में,

पूजा तुम्हारी होती है हर घर में मकां में,

माथे पे चमकता है तेरे चाँद सितारा,

वो चला बोलता कांवरिया,

बम बम का ये नारा।

ऐ भोलेनाथ तुमसे कोई दानी नहीं है

दोनों जहाँ में शिव का मेरे सानी नहीं है

तेरे जटा से बहती है गंगा की ये धरा

वो चला बोलता कांवरिया,

बम बम का ये नारा।

सोनू भी भोलेनाथ का दीवाना हो गया

मस्ती में झूमता रहा मस्ताना हो गया

है महिमा निराली तेरी मुखड़ा भी है प्यारा

वो चला बोलता कांवरिया,

बम बम का ये नारा।

ऐ भोलेनाथ देना हमको भी सहारा,

वो चला बोलता कांवरिया,

बम बम का ये नारा।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।