सीताराम बोल राधेश्याम बोल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सीताराम सीताराम, सीताराम बोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल ll

^यह दुनियाँ है, गोरख धंदा,

भेद समझता, कोई-कोई बन्दा ll

ब्रह्म स्वरुप, तराज़ू तोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^क्यों विषियों में, मन को लगाया,

पालनहार को, दिल से भुलाया ll

जीवन को मिटटी, में न रोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^भज ले रे मन, कृष्ण मुरारी,

नटवर नागर, कुञ्ज बिहारी ll

नहीं लगता कछु, तेरा मोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^राम भजन बिन, मुक्ति न होवे,

हीरा जनम तूँ, व्यर्थ ही खोवे ll

राम रस अमृत, पी ले घोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^लाख़ चौरासी, में भरमाया,

मुश्किल से यह, नर तन पाया ll

मूर्ख अँधे, नैना खोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^जो चाहे, भव सागर तरना,

मिट जावे, यह जीना मरना ll

पाप की गठड़ी, सिर से ख़ोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^राधे-कृष्णा, श्याम-बिहारी,

गोपी-जन-वल्लभ, गिरवर-धारी ll

मोहन नटवर, नागर बोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^नाम प्रभु का, है सुखकारी,

पाप कटेंगे, शरण में भारी ll

पाप की गठड़ी, दे तूँ ख़ोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^प्राणी है तूँ, भोला-भाला,

माया का है, ख़ेल निराला ll

खुल जाएगी, तेरी पोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^हरी बिन बीतत, उम्र है सारी,

फिर आएगी, काल की बारी ll

प्रभु-पद तूँ, भज ले अनमोल,

राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,,,

सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।