लाखों तर जाएं मेरी राधा के नाम से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये राधा नाम इस को रखना संभाल के,

लाखों तर जाएं मेरी राधा के नाम से......

सागर बना लो इनको राधा के नाम का,

डुबकी लगा लो इसमें मनवा को डाल के,

ये राधा नाम इस को रखना संभाल के,

लाखों तर जाएं मेरी राधा के नाम से......

दिल में तो अग्नि जलती मन के विकार से,

अग्नि तो शीतल हो गई राधा के नाम से,

ये राधा नाम इस को रखना संभाल के,

लाखों तर जाएं मेरी राधा के नाम से......

अपने तो बैरी हो गए मन के विकार से,

बैरी तो अपने हो गए राधा के नाम से,

ये राधा नाम इस को रखना संभाल के,

लाखों तर जाएं मेरी राधा के नाम से......

राधा राधा जो बोले हो बेड़ा पार है,

ऐसी दयालु राधे करती उधार है,

ये राधा नाम इस को रखना संभाल के,

लाखों तर जाएं मेरी राधा के नाम से......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।