मेरा दिल नहीं लगता ओ मैया

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मेरा दिल नहीं लगता ओ मैया, मंदिर में गुजारा कर लेंगे,

दो फूल खिला दो बगिया में, खुशबू से गुजारा कर लेंगे,

मंदिर में गुजारा कर लेंगे........

माना तेरे दर पर भीड़ बड़ी,

माना तेरे दर पर भीड़ बड़ी, चौखट पर गुजारा कर लेंगे,

मंदिर में गुजारा कर लेंगे........

माना तेरी सेवा मुश्किल है,

माना तेरी सेवा मुश्किल है, कीर्तन से गुजारा कर लेंगे,

मंदिर में गुजारा कर लेंगे........

हमें दास बना लो चरणों का,

हमें दास बना लो चरणों का, भक्ति से गुजारा कर लेंगे,

मंदिर में गुजारा कर लेंगे........

माना तेरा चोला लाखों का,

माना तेरा चोला लाखों का, चुनरी से गुजारा कर लेंगे,

मंदिर में गुजारा कर लेंगे........

माना तेरा म्यूजिक महंगा है,

माना तेरा म्यूजिक महंगा है, ढोलक से गुजारा कर लेंगे,

मंदिर में गुजारा कर लेंगे........

माना तेरी हस्ती लाखों की,

माना तेरी हस्ती लाखों की, थोड़े में गुजारा कर लेंगे,

मेरा दिल नहीं लगता ओ मैया मंदिर में गुजारा कर लेंगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।