राधा नाम सांवरे से हमको मिला दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बहना बोलो ग्यारस के दिन राधे राधे,

राधा नाम सांवरे से हमको मिला दे.....

झूठ कपट व्यवहार से किया सवेरा शाम,

एक बार भी प्रेम से लिया ना हरि का नाम,

राधे अब भक्ति करेंगे करवा दे,

राधा नाम सांवरे से हमको मिला दे.....

धन दौलत से एक दिन खाली होगा हाथ,

अंत समय भगवान का भजन चलेगा साथ,

राधे इससे बढ़कर के क्या है समझा दे,

राधा नाम सांवरे से हमको मिला दो.....

जो करना है जल्दी कर क्यों बैठा है मौन,

पल भर में यह प्रलय है कल की जाने कौन,

बहना ब्रथा क्यों जग में जीवन बिताए,

राधा नाम सांवरे से हमको मिला दे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।