सखी वृंदावन का चोर मेरे घर में आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सखी वृंदावन का चोर मेरे घर में आया,

देखो गली गली मच गया शोर मेरे घर में आया......

ताला मेरा तोड़ गया चाबी भी मरोड़ गया,

ले गया चाबी वाली डोर मेरे घर में आया,

सखी वृंदावन का चोर मेरे घर में आया,

देखो गली गली मच गया शोर मेरे घर में आया......

दिल मेरा तोड़ गया बैया भी मरोड़ गया,

ले गया दिल वाली डोर मेरे घर में आया,

सखी वृंदावन का चोर मेरे घर में आया,

देखो गली गली मच गया शोर मेरे घर में आया......

दूध भी उड़ेल गया मटकी भी फोड़ गया,

ले गया मथानी वाली डोर मेरे घर में आया,

सखी वृंदावन का चोर मेरे घर में आया,

देखो गली गली मच गया शोर मेरे घर में आया......

सखियां भी नचा गया गोपियां भी नचा गया,

ले गया राधा वाली दूर मेरे घर में आया,

सखी वृंदावन का चोर मेरे घर में आया,

देखो गली गली मच गया शोर मेरे घर में आया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।