तेरे जैसा कोई नहीं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है,

खाटू वाले श्याम मैंने तुझको पुकारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है.....

दिया जो वचन माँ को अब तक निभा रहा,

हारे हुए भक्तों को गले से लगा रहा,

बिगड़ा नसीबा तूने हर दम संवारा है,

खाटू वाले श्याम मैंने तुझको पुकारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है......

नुझ्को भी दुनिया ने इतना रुलाया है,

हारा हुआ दुखियारा तेरे पास आया है,

तेरे बिना श्याम कोई अब ना हमारा है,

खाटू वाले श्याम मैंने तुझको पुकारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है......

रख लो शरण में बाबा वरना टूट जाऊँगा,

दिन ना सहारा तूने कहाँ फिर मैं जाऊँगा,

चौखट पे तेरी अब तो करना गुज़ारा है,

खाटू वाले श्याम मैंने तुझको पुकारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है.....

तेरी रहमतों से होती खुशियों की बारिशें,

चोखानी जाने तू ही पूरी करे ख्वाहिशें,

मुझे तो भरोसा बाबा एक बस तुम्हारा है,

खाटू वाले श्याम मैंने तुझको पुकारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है,

तेरे जैसा कोई नहीं हारे का सहारा है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।