हमने बोला आई लव यू श्याम बोले लव यू टू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खूब सुना था प्रेमियों से श्यामधणी का नाम

हम भी किस्मत आज़माने पहुँचे खाटूधाम

हमने बोला आई लव यू,श्याम बोले लव यू टू

खाटू में होते देखा प्रेमियों का मेल है

खाटू के आगे भैया जन्नत भी फ़ेल है

दुख एक्सचेंज करके देता खुशियाँ बाबा श्याम

हम भी किस्मत आज़माने पहुँचे खाटूधाम

हमने बोला आई लव यू ...................

श्याम कुण्ड में जिसने भी डुबकी लगा ली

उसने अपने हाथॊं अपनी किस्मत जगा ली

दूर करे हर रोग दोष को यहाँ का इक स्नान

हम भी किस्मत आज़माने पहुँचे खाटूधाम

हमने बोला आई लव यू,..................

देखा जो बाबा को तो मन ऐसे खिल गlove u tooया

बरसों का बिछड़ा जैसे यार कोई मिल गया

नैनों से जब नैन लड़े तो हो गया काम तमाम

सुध बुध ऐसी खोई जैसे पिया हो लाखों जाम

हमने बोला आई लव यू,.....................

बाबा का चूर्मे का परसाद खाया

अमृत से ज़्यादा अच्छा भी स्वाद पाया

इसके जितनी एनर्जी देगा क्या काजू बादाम

हम भी किस्मत आज़माने पहुँचे खाटूधाम

हमने बोला आई लव यू,.................

हाय हेल्लो भूल गया मैं खाटू में आ के

ऐसा सुकून पाया श्याम नाम गा के

जो भी मुझसे मिलता 'मोहित' कहता जय श्री श्याम

हम भी किस्मत आज़माने पहुँचे खाटूधाम

हमने बोला आई लव यू,.........................

Writer :- Mohit Sai ( Ayodhya ) 9044466616

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।