दो ही बोल है इस जीवन में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दो ही बोल है इस जीवन में,

सच्चे सीधे साधे,

बोलो राधे बोलो राधे,

बोलो राधे बोलो राधे...

श्याम के नाम से पहले जग ने,

राधे नाम पुकारा,

राधे से जब लगन लगी तो,

राधे श्याम पुकारा,

मैं क्या मनमोहन भी देखो,

मैं क्या मनमोहन भी देखो,

कहते राधे राधे,

बोलो राधे बोलो राधे,

बोलो राधे बोलो राधे.....

रा से रास बिहारी धा से,

धरती पर अवतारी,

इसी नाम से रीझे देखो,

मेरे कृष्ण मुरारी,

मैं क्या मनमोहन भी देखो,

मैं क्या मनमोहन भी देखो,

कहते राधे राधे,

बोलो राधे बोलो राधे,

बोलो राधे बोलो राधे......

दो ही बोल है इस जीवन में,

सच्चे सीधे साधे,

बोलो राधे बोलो राधे,

बोलो राधे बोलो राधे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।