हो गई रे बदनाम सांवरियां तेरे लिये

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हो गई रे बदनाम सांवरियां तेरे लिये,

हो गई रे बदनाम सांवरियां तेरे लिये....-2

गोकुल ढूँढा मेने मथुरा ढूँढी,

ढूँढ़ आई ब्रजधाम,

सुबह से हो गई शाम,

सांवरियां तेरे लिये,

हो गई रे बदनाम सांवरियां तेरे लिये......

निरखत पंथ, थकित भयी अंखिया,

नही आये घनश्याम,

मै हो गई हेरान सांवरियां तेरे लिये,

हो गई रे बदनाम सांवरियां तेरे लिये......

मीरा के प्रभु गिरधर नागर,

मेरे तो घनश्याम,

मै चरण कमल चीतनाम,

सांवरियां तेरे लिये,

हो गई रे बदनाम सांवरियां तेरे लिये......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।