करें राम नाम गुणगान राम धुन मस्ती में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में,

मस्ती में बाबा मस्ती में,

करें राम नाम गुणगान राम धुन मस्ती में.....

लंका में डंका ऐसा बजाया,

असुरों को बाबा मार गिराया,

किया लंका को श्मशान राम धुन मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान.......

शिव अवतारी मां अंजनी का लाला,

जपे हर वक्त राम नाम की माला,

करें निर्धन को धनवान रामधुन मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान......

रोग कष्ट बाबा पल में मिटा दे,

अपने भगत को गले लगाते,

यह देवों में देव महान राम धुन मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान.....

होनी को अनहोनी कर दे,

रोम रोम में भक्ति भर दे,

दे भक्तों को वरदान रामधन मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।