श्याम दे दो थोड़ा आराम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जीवन के दुखों को श्याम दे दो थोड़ा विराम,

दर अपने बुला के मुझे दे दो थोड़ा आराम।

अपनों के लहज़ों से दिल मेरा दुखता है,

अब नैनो से आंसू मेरे ना थमता है,

तू आकर इनको हँसा अब देर ना कर घनश्याम

दर अपने बुला के मुझे दे दो थोड़ा आराम।

अब जी ना पाऊं मैं मेरा जी घबराता है,

तेरी राह ताके नैना कब गले तू लगाता है,

इन फ़ासलो को मिटा सर हाथ फिरा दो श्याम,

दर अपने बुला के मुझे दे दो थोड़ा आराम।

मेरे हाथ की रेखा ये कृष्णा तुमने ही लिखी,

बाबा अब तो बना दो ना बिगड़ी तक़दीर मेरी,

तेरी माया को कोई क्यों समझ ना पाया श्याम,

दर अपने बुला के मुझे दे दो थोड़ा आराम।

जीवन के दुखों को श्याम दे दो थोड़ा विराम,

दर अपने बुला के मुझे दे दो थोड़ा आराम।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।