सांवरिया मत फोड़े मटकी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरिया मत फोड़े मटकी,

कसम तोहै दाऊ भैया की, भैया की,

जय बोल यशोदा मैया की॥

घर जाऊं तो मेरी सांस लड़ेगी,

कस कस के ताने मारेगी,

गारी दे मोहे मैया की, मैया की,

जय बोल यशोदा मैया की॥

घर जाऊं तो मेरी जिठनी लड़ेगी,

कस कस के ताने मारेगी,

गाली दे मोहे सैया की, सैया की,

जय बोल यशोदा मैया की॥

घर जाऊं तो मेरी ननंद लड़ेगी

कस कस के ताने मारेगी,

गाली दे मोहे भैया की, भैया की,

जय बोल यशोदा मैया की॥

घर जाऊं तो मेरे बलम लड़ेंगे,

लठिया की मौपे मार करेंगे,

कुंडी लगे कोठारिया की, कोठारिया की,

जय बोल यशोदा मैया की॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।