तेरे चरणों में बैठूंगा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरे चरणों में बैठूंगा,

और जानुंगा तेरा नाम,

तू है माहिर, तू है आधार,

यीशु तू ही है सबसे महान॥

तेरे चरणों में ठहरकर सुनु मैं तेरी वाणी,

तृप्त होकर मैं बल पाऊं मैं हर दिन,

तेरे चरणों में बैठूंगा,

और जानुंगा तेरा नाम,

तू है माहिर, तू है आधार,

यीशु तू ही है सबसे महान॥

तेरे चरणों में रहकर पाऊं मैं तेरी रौशनी,

चिराग बनकर मैं, हरदम चमकता रहूं,

तेरे चरणों में बैठूंगा,

और जानुंगा तेरा नाम,

तू है माहिर, तू है आधार,

यीशु तू ही है सबसे महान॥

तेरे चरणों में ठहरकर अभिषेक मैं पाऊं,

तेरे राज्य की सेवा में बढ़ता चलूँ,

तेरे चरणों में बैठूंगा,

और जानुंगा तेरा नाम,

तू है माहिर, तू है आधार,

यीशु तू ही है सबसे महान॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।