कोई पीवे राम रस प्याला

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

कोई पीवे राम रस प्याला कोई पीवे हरि रस प्याला,

जिस अंगना में यह रस बरसे वहां आते हैं मदन गोपाल....

इस प्याले को मीरा पी गई,

वह बिष अमृत कर डाला कोई पीवे हरि रस प्याला....

ध्रुव पी गए प्रहलाद भी पी गए,

जंगल में मंगल कर डाला कोई पीवे हरि रस प्याला....

यह प्याले को शबरी पी गई,

उसे हरि दर्शन दे डाला कोई पीवे हरी रस प्याला.....

गज ग्राह लड़े जल भीतर,

दोनों का फंद छुड़ा डाला कोई पीवे हरि रस प्याला....

यह प्याले को नरसी पी गए,

पटले पर दर्श दे डाला कोई पीवे हरि रस प्याला....

ऋषि मुनि सब संत भी पी गए,

तन मन निर्मल कर डाला कोई पीवे हरि रस प्याला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।