सब तेरे है संतान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगबली हनुमान,

सब तेरे है संतान,

बजरंगबली हनुमान॥

तेरे जैसा और ना दूजा,

करते है प्रभु तेरी पूजा,

तुम हो कृपा निधान,

तुम हो कृपा निधान,

बजरंगबली हनुमान॥

तेरी शरण में जो भी आता,

दया कृपा धन दौलत पाता,

भक्त करे गुणगान,

भक्त करे गुणगान,

बजरंगबली हनुमान॥

राम भक्त सबके रखवाले,

पवनपुत्र तुम बहुत निराले,

विनती सुनो भगवान,

विनती सुनो भगवान,

बजरंगबली हनुमान,

सब तेरे है संतान,

बजरंगबली हनुमान......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।