तेरा पावन नाम कितना महान

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शिरडीवाले साई बाबा,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान,

पल में राह दिखाते हो,

पल में राह दिखाते हो,

मेरे साई मेरे बाबा,

मेरे साई मेरे बाबा,

तेरा प्यारा धाम, सबकी है जान,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान।

तू है दयालु तू है दाता,

भक्तो का तू भाग्यविधाता,

तू है दयालु तू है दाता,

भक्तो का तू भाग्यविधाता,

पूरे हो गये सबके काम,

लौटा एक नही नाकाम,

मैं भी आया मैं भी आया,

मैं भी आया तेरे द्वारे,

मेरे जीवन को दे खुशियों का दान,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान।

गुण अवगुण तू कुछ ना देखे,

जैसा जो है कुछ ना पूछे,

गुण अवगुण तू कुछ ना देखे,

जैसा जो है कुछ ना पूछे,

जो भी आया तेरे पास,

बन जाता है तेरा दास,

सबसे न्यारा, दर ये तुम्हारा,

सबसे न्यारा, दर ये तुम्हारा,

जाने हर इंसान, सबको है ज्ञान,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान।

अब तो यही है मेरी आशा,

मेरे मन में तू रम जाये,

अब तो यही है मेरी आशा,

मेरे मन में तू रम जाये,

पतझड़ आये या सावन,

तुझसे जुड़ा रहे ये मन,

ढूँढे से भी मिल ना पाये,

ढूँढे से भी मिल ना पाये,

तेरे जैसा कोई तेरे समान,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान,

पल में राह दिखाते हो,

पल में राह दिखाते हो,

मेरे साई मेरे बाबा,

मेरे साई मेरे बाबा,

तेरा प्यारा धाम, सबकी है जान,

शिरडीवाले साई बाबा,

तेरा पावन नाम कितना महान।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।