गणपती बाबा दया करो

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो,

शरण तुम्हारी जो आये है,

शरण तुम्हारी जो आये है,

उनके ग्रह रत्नों से भरो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो।

श्रद्धा और विश्वास से हमने,

फेरी तुम्हारी माला है,

फेरी तुम्हारी माला है,

क्योंकि मंगल मूर्ति तू ही,

दुखियों का रखवाला है,

दुखियों का रखवाला है,

जैसे वैभव सबको दिया है,

जैसे वैभव सबको दिया है,

वैसे खुशियां हमको दो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो।

विघ्न विनाशक तू भय भंजन सबका पालन हारा है,

सबका पालन हारा है,

दुःख की काली रातों में भी कर देता उजियारा है,

कर देता उजियारा है,

जनम जनम के पाप तुम्हारी,

जनम जनम के पाप तुम्हारी,

नाम सुधा है देती धो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो।

हमने आठो याम तुम्हारा गौरी नंदन जाप किया,

गौरी नंदन जाप किया,

भूल जो हो गयी भूल से भी, उसका पश्चाताप किया,

उसका पश्चाताप किया,

हम दोषी, निर्दोष बना दो,

हम दोषी, निर्दोष बना दो,

अवगुण पे ना ध्यान धरो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो,

गणपती बाबा दया करो,

हर चिंतक की चिंता हरो....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।