कर दो कृपा की बारिश

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम खाटू वाले मेरे श्याम खाटू वाले

मेरे श्याम खाटू ओ श्याम धणी सरकार

सूनी सूनी लागे सुबह शाम खाटू वाले,

कर दो कृपा की बारिश मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू वाले, मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू ओ श्याम धणी सरकार।

हो जाए गर कृपा तेरी जीत लूँ जग सारा,

दर पे तेरे हार के आया दे दो मुझे सहारा,

नौकर मुझको बनाकर दे कुछ काम खाटूवाले,

कर दो कृपा की बारिश मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू वाले, मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू ओ श्याम धणी सरकार।

दिल से जो भी निकली वो तूने फरियाद सुनी है,

सारे जग में ना कोई ऐसा जैसा श्याम धणी है,

तेरी भक्ति का तो मिले ईनाम खाटू वाले,

कर दो कृपा की बारिश मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू वाले, मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू ओ श्याम धणी सरकार।

अपनों ने तो तानो से मेरा हर दर्द बढ़ाया,

तूने सर पे हाथ फिराया मैं फिर से मुस्काया,

लिख दे फलक पे अब ’चेतन’ का नाम खाटूवाले,

कर दो कृपा की बारिश मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू वाले, मेरे श्याम खाटू वाले,

श्याम खाटू ओ श्याम धणी सरकार।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।