सज धज के बैठा सांवरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो,

दौड़ा चला वो आएगा दिल से पुकार लो,

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो।

जिसने भी श्याम प्यारे को दिल में बसा लिया,

उसने अपने जीवन में सब कुछ ही पा लिया,

सेल्फी तो एक बहाना है जीवन सुधार लो,

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो।

जब जब भी मेरे श्याम को जिसने पुकारा है,

दौड़ा है आया सांवरा देता सहारा है,

दो फूल देके श्रद्धा से बिगड़ी संवार लो,

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो।

मीरा ने श्याम प्यारे को गिरधर बनाया है,

कान्हा ने आके ज़हर को अमृत बनाया था,

बावा कहे ये वेद से चरणों का प्यार लो,

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो।

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो,

दौड़ा चला वो आएगा दिल से पुकार लो,

सज धज के बैठा सांवरा सेल्फी उतार लो।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।