ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ जगत के काम छोड़ सीना जोरी रे,

ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है.....

तन्ने विरजा जन्म गंवायो माया से हेत लगायो,

माया तेरे संग ना जावे देख यही पड़ी रह जावे,

लूटेंगे छोरा छोरी है...

ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है.....

यमदूत लैंन को आवे तेरी कसकस मार लगावे,

तेरी एक समझ नहीं आवे तु पड़ो पड़ो पछतावे,

चले ना बरजोरी है..

ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है.....

तेरी बहना रुदन मचावे पीहर की याद सताए,

तेरी तिरिया बिलखत आवे और दरवाजे तक आवे,

बिछड़ गई जोड़ी है..

ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है.....

तेरे भाई बंधु सब आवे तेरी डोली नई बनावे,

तोहे मरघट तक ले जावे तेरी सुंदर चिता सजावे

फूक दई होली है..

ले लो हरि का नाम जिंदगी थोड़ी है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।