खाओ पियो ऐश करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया जलती है जलने दो,

खाओ पियो ऐश करो भगवान का भजन करो....

श्याम बागों में आया करो,

फुलवा तोड़ हम देंगे तो माला बनाया करो,

दुनिया जलती है जलने दो....

श्याम तारों पर आया करो,

साबुन सर्फ हम देंगे तुम कपड़ा धुलाया करो,

दुनिया जलती है जलने दो.....

श्याम कुंओ पर आया करो,

रस्सी बाल्टी हम देंगे तुम गगरी भराया करो,

दुनिया जलती है जलने दो.....

श्याम गलियों में आया करो,

गोपियां बनेंगे हम तुम रास रचाया करो,

दुनिया जलती है जलने दो.....

श्याम महलों में आया करो,

आटा पानी हम देंगे तुम रोटी बनाया करो,

दुनिया जलती है जलने दो.....

श्याम कीर्तन में आया करो,

माखन मिश्री हम देंगे तुम भोग लगाया करो,

दुनिया जलती है जलने दो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।